1000540018

मानगो वार्ड 29 में चला विशेष सफाई अभियान, पार्षद परवीन बानो ने सुनी लोगों की समस्याएं…

खबर को शेयर करें
1000540018

मानगो नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 में शुक्रवार 27 मार्च को वार्ड पार्षद परवीन बानो के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान इलाके की गलियों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई कराई गई जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली।

1000540019

अभियान के साथ-साथ पार्षद परवीन बानो ने घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। पार्षद ने आश्वासन दिया कि वार्ड की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

1000540020

इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें ताकि गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

इस अभियान में कपाली की पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी अजमेरी खातून और हाजी सद्दाम भी मौजूद रहे।