बीमारी से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, पंखे से लटकर दी जान…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सितारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित भुइयांडीह बाबरी बस्ती में शुक्रवार सुबह एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय जोशी बाउरी के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 8 बजे की है।
परिजनों के अनुसार घटना के समय जोशी घर में अकेला था। उसकी मां और पत्नी घर से बाहर थीं। जब वे लौटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जोशी बाउरी पंखे से फांसी के फंदे पर लटका मिला।
परिजनों ने आनन-फानन में उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार जोशी बाउरी भुइयांडीह इलाके में स्थित लकड़ी टाल में काम करता था और पिछले एक हफ्ते से किसी बीमारी से परेशान चल रहा था।
मृतक का एक छोटा बेटा है और उसकी पत्नी गर्भवती हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

