भिलाई पहाड़ी के पास NH-33 पर पलटी यात्री बस, चीख-पुकार के बीच घायल यात्रियों को पहुंचाया गया अस्पताल…

Jharkhand: ओडिशा से रांची जा रही एक यात्री बस गुरुवार तड़के बड़ा हादसे का शिकार हो गई। महालक्ष्मी नामक यह बस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 (NH-33) पर भिलाई पहाड़ी के पास अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायलों को MGM अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।
MGM थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संभवतः चालक को झपकी लग गई थी जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

