1000221097

टाटानगर स्टेशन पर बनेगा नया कोचिंग डिपो, वंदे भारत ट्रेनों की वाशिंग और स्टेबलिंग लाइन भी तैयार होगी…

खबर को शेयर करें
1000221097

Jamshedpur news: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही 400 करोड़ रुपये की लागत से एक नया और आधुनिक कोचिंग डिपो बनाया जाएगा। इस डिपो में तीन वाशिंग लाइन और पांच स्टेबलिंग लाइनें होंगी जहां ट्रेनों की सफाई और खड़ी करने की व्यवस्था होगी। खास बात यह है कि यहां वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए अलग से विशेष लाइनें तैयार की जाएंगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस योजना का प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को भेजा है जिसे रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है। परियोजना के तहत टाटानगर के लोको क्षेत्र में पुराने क्वार्टरों को तोड़कर आधुनिक डिपो बनाने का आदेश दिया गया है।

हाल ही में चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने लोको क्षेत्र का निरीक्षण किया था जिसके बाद उन्होंने यह निर्णय लिया। रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग इस डिपो को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने की तैयारी कर रहा है। अब इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड द्वारा लिया जाएगा।

यह नया कोचिंग डिपो न केवल टाटानगर रेलवे स्टेशन की क्षमता को बढ़ाएगा बल्कि वंदे भारत जैसी हाई-स्पीड ट्रेनों के रखरखाव में भी अहम भूमिका निभाएगा।