सरायकेला में चलती ट्रक में लगी आग…

Seraikela Kharsawan: सरायकेला जिले के चौका थाना क्षेत्र में कांड्रा-चौका मार्ग पर स्थित लखना सिंह घाटी में गुरुवार की सुबह एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई।
जानकारी के मुताबिक ट्रक कांड्रा से चौका की ओर जा रहा था तभी लखना सिंह घाटी के पास ट्रक रेलिंग से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना कांड्रा पुलिस को दी।
यह स्थान चौका थाना क्षेत्र में आता है इसलिए कांड्रा पुलिस ने चौका थाना और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।
चालक को झपकी आ गई थी जिस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

