1000227212

कोडरमा में भूस्खलन के बीच बड़ी रेल दुर्घटना टली, समय पर रेस्क्यू से बचीं कई जानें…

खबर को शेयर करें
1000227212

Jharkhand : झारखंड के कोडरमा जिले में मंगलवार देर रात तेज बारिश के कारण बसकटवा-यदुग्राम रेलखंड पर भूस्खलन हो गया। इस हादसे ने एक बड़ी रेल दुर्घटना की आशंका खड़ी कर दी थी लेकिन रेलवे की तत्परता और राहत टीमों की मेहनत से समय रहते हालात पर काबू पा लिया गया और कई यात्रियों की जान बच गई।

मंगलवार रात 10:40 बजे धनबाद के सामान्य नियंत्रण कार्यालय से सूचना मिली कि किमी संख्या 420/02 पर भूस्खलन की वजह से डाउन लाइन बंद हो गई है।

सूचना मिलते ही रेल सुरक्षा बल (RPF) के उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार और उनकी टीम, गझंडी के सहायक मंडल अभियंता, पथ निरीक्षक, कार्य निरीक्षक और विद्युत शाखा के वरिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे। रात 12:12 से 12:30 बजे तक ट्रैक का निरीक्षण कर उसे सुरक्षित घोषित किया गया।

इसके बाद ट्रेन संख्या 13010 को रात 1 बजे डाउन लाइन से सुरक्षित गुजार लिया गया। राहत कार्य सुबह 3 बजे तक पूरा किया गया।

भारी बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधाएं आईं लेकिन रेलवे के सभी विभागों ने मिलकर समन्वय के साथ काम किया। लगातार निगरानी और मेहनत की बदौलत एक बड़ी रेल दुर्घटना को टाल दिया गया।

रेल प्रशासन ने कहा कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो यह हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। गनीमत रही कि टीमों की सजगता और तत्परता से जान-माल की कोई हानि नहीं हुई।