आदित्यपुर में अवैध शराब का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार…

Jharkhand: जिला उपायुक्त के निर्देश पर सरायकेला जिले के उत्पाद अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर के निमाईपाड़ा इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।
अधिकारियों ने बताया कि मौके से 9PM व्हिस्की 375 एमएल की 78 पेटी यानी कुल 702 लीटर शराब जब्त की गई है। छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वहीं अन्य लोगों के खिलाफ भी उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस छापेमारी अभियान में उत्पाद निरीक्षक नीरज कुमार भी शामिल थे।

