जमशेदपुर के एनएच-33 पर अमूल कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ जलकर राख…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के MGM थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे संख्या 33 पर सिमुलडांगा स्थित अमूल कंपनी के गोदाम में शनिवार सुबह–सुबह भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। साथ ही जमशेदपुर से रेस्क्यू टीम को भी रवाना किया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की वजह शायद से शॉर्ट सर्किट हो सकती है। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि करीब 2 किलोमीटर तक धुआं फैल गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

यह गोदाम गुजराती सहकारी दूध वितरण संघ लिमिटेड के नाम से एक एकड़ जमीन पर फैला हुआ है।

गोदाम के मालिक दीपक लोहरा ने बताया कि जब वह सुबह गोदाम पहुंचे तो अंदर भीषण आग लगी हुई थी। आग की वजह से लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल आग में काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कोशिशें जारी हैं।

