1000252634

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में R.M.S. हाई स्कूल, खुटाडीह में शोक सभा का आयोजन…

खबर को शेयर करें
1000252634

Jamshedpur news: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और जनजातीय समाज के महान नेता श्री शिबू सोरेन उर्फ दिशोम गुरु के निधन पर R.M.S. हाई स्कूल खुटाडीह में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत नेता के समाज और राज्य के लिए किए गए योगदानों को याद किया गया और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर R.M.S. हाई स्कूल खुटाडीह की प्राचार्या डॉ. परिणीता शुक्ला और R.M.S. हाई स्कूल बालिचेला की प्राचार्या श्रीमती प्रतिमा सिन्हा उपस्थित रहीं। दोनों विद्यालयों के शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण भी इस श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए।

R.M.S. समिति की सह-सचिव श्रीमती वंदना जैन भी विशेष रूप से इस कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

सभा की शुरुआत प्रार्थना से की गई। इसके बाद 1 मिनट का मौन रखकर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित सभी लोगों ने शिबू सोरेन के आत्मा की शांति के लिए फूल अर्पित किए और प्रार्थना की।

यह शोक सभा दिशोम गुरु के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान को प्रकट करने का एक सादगीपूर्ण परंतु भावनात्मक अवसर बना।