1000224748

लोहरदगा के कुडू में 7.750 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000224748

Jharkhand: लोहरदगा में कुडू थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 7.750 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बरामद गांजा एक मोटरसाइकिल की डिक्की और एक आरोपी के घर से मिला है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के लापुर गांव निवासी स्व. नबी मियां के पुत्र खुर्शीद और कुडू बाजार टांड निवासी ब्रजकिशोर प्रसाद साहू के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से गांजा के अलावा एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 1350 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

SDPO श्रद्धा केरकेट्टा ने कुडू थाना में प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खुर्शीद अपने मोटरसाइकिल (BR14J-7891) की डिक्की में गांजा लेकर पंडरा स्थित अजय ढाबा के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित की गई और मौके पर पहुंचकर जांच की गई। खुर्शीद की मोटरसाइकिल की डिक्की से 1.050 किलो गांजा बरामद हुआ।

इसके बाद खुर्शीद से पूछताछ में पता चला कि गांजा की बड़ी खेप सुजीत कुमार के घर में रखी गई है। पुलिस ने तत्काल कुडू बाजार टांड स्थित सुजीत के घर पर छापेमारी की और वहां से 6.700 किलो गांजा बरामद किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया है। इस छापेमारी दल में एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, कुडू थाना प्रभारी मनोज कुमार, पुअनि दिनेश कुमार, कुंदन कुमार रवानी, सअनि प्रेम प्रकाश समेत थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।