1000239318

ट्रेनों में खराब खाने को लेकर एक साल में 6645 शिकायतें, 1341 बार लगा जुर्माना…

खबर को शेयर करें
1000239318

Azad Reporter desk: ट्रेनों में यात्रियों को दिए जाने वाले खाने की खराब गुणवत्ता को लेकर पिछले एक साल (2024-25) में 6645 शिकायतें दर्ज हुई हैं। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में दी।

रेल मंत्री ने बताया कि इन शिकायतों में कार्रवाई करते हुए 1341 मामलों में खानपान ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा 2995 मामलों में चेतावनी दी गई 1547 मामलों में सलाह दी गई और 762 मामलों में अन्य कार्रवाई की गई।

यह जानकारी तब सामने आई जब माकपा सांसद जॉन ब्रिटास ने ट्रेनों में परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता और ठेकों में पारदर्शिता का मुद्दा उठाया।

रेल मंत्री ने बताया कि IRCTC खानपान सेवाओं के लिए पारदर्शी तरीके से ठेके देती है और अब तक 20 कंपनियों को यह जिम्मेदारी दी गई है।
खाने की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए रेलवे ने कई कदम उठाए हैं जैसे बेस किचन में CCTV लगाना, फूड सेफ्टी सुपरवाइजर तैनात करना, ब्रांडेड सामग्री का इस्तेमाल और सफाई पर खास ध्यान देना।