हेमंत सरकार की कैबिनेट बैठक में 66 प्रस्तावों पर मुहर, जनगणना से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक बड़े फैसले…

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को सितंबर माह की पहली कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कुल 66 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में विधि-व्यवस्था, संस्कृति, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।
प्रमुख फैसले :
•जनगणना को मंजूरी : केंद्र सरकार के फैसले के अनुरूप झारखंड में जनगणना कराने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके लिए राज्य सरकार आवश्यक तैयारियां करेगी।
•सड़क सुरक्षा कोष : झारखंड राज्य सड़क सुरक्षा कोष के प्रारूप को मंजूरी मिली। इससे सड़क सुरक्षा कार्यों और जागरूकता अभियानों को बढ़ावा मिलेगा।
•स्वास्थ्य विभाग में कार्रवाई : गिरिडीह की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. फरहाना और चंदनकियारी पीएचसी की चिकित्सक डॉ. रिंकू कुमारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
•संस्कृति व साहित्य को बढ़ावा : राज्य में कला, साहित्य और नाटक को प्रोत्साहन देने के लिए तीन नई अकादमियों के गठन को मंजूरी दी गई
- झारखंड राज्य ललित कला अकादमी
- झारखंड राज्य साहित्य अकादमी
- झारखंड राज्य संगीत नाटक अकादमी
JSSC परीक्षा प्रणाली में बदलाव : अब परीक्षाएं दो चरणों में होंगी प्रारंभिक (PT) और मुख्य परीक्षा। लेकिन यदि किसी परीक्षा में 50,000 से कम आवेदन आएंगे तो केवल मुख्य परीक्षा ही कराई जाएगी।
कैबिनेट के इन फैसलों को राज्य में प्रशासनिक मजबूती और शिक्षा-संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।