झारखंड पुलिस के 64 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, लंबे इंतजार के बाद सरकार ने जारी की अधिसूचना, देखें किन-किन अधिकारियों को मिला प्रमोशन…

Jharkhand: झारखंड सरकार ने लंबे समय से प्रतीक्षित पुलिस पदोन्नति प्रक्रिया को अंजाम देते हुए 64 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। गृह विभाग ने 25 जून को इसकी अधिसूचना जारी की। यह फैसला 17 जून को आयोजित विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक की अनुशंसा के आधार पर लिया गया। हालांकि प्रोन्नति की यह सूची झारखंड हाई कोर्ट में लंबित एक याचिका से प्रभावित हो सकती है जिसमें वरीयता सूची पर सवाल उठाए गए हैं। फिर भी सभी 64 अधिकारियों को फिलहाल प्रोन्नति दे दी गई है और उन्हें उनकी नियुक्ति की तिथि से आर्थिक लाभ व अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। राज्य में डीएसपी के स्वीकृत पदों की संख्या बढ़ाकर 194 कर दी गई है जिससे यह पदोन्नति संभव हो सकी। इनमें 61 पद अनारक्षित 1 अनुसूचित जनजाति व 2 अनुसूचित जाति के लिए हैं।

इंस्पेक्टर से डीएसपी बने अधिकारियों की सूची
•राजीव रंजन-2 (चाईबासा)
•शंभू प्रसाद गुप्ता (CID)
•अजय कुमार (सरायकेला-खरसांवा)
•नवल किशोर सिंह (बोकारो)
•सुधीर कुमार साहू (लोहरदगा)
•अतीन कुमार (झारखंड जगुआर)
•सतीश कुमार (CID)
•नीरज कुमार सिंह (ATS)
•सुशील कुमार-2 (विशेष शाखा)
•राजेश कुमार (ACB, रांची)
•संजय कुमार-2 (जमशेदपुर)
•मुकेश कुमार पांडेय (बोकारो)
•राजकपूर (JAPTC, पद्मा)
•आलोक सिंह (रांची)
•तरुण कुमार (चाईबासा)
•अखिलेश प्रसाद मंडल (विशेष शाखा)
•सहदेव प्रसाद (देवघर)
•नवल किशोर प्रसाद (CID)
•प्रवीण कुमार (रेल धनबाद)
•उज्जवल कुमार साह (CID)
•विजय कुमार सिंह (रांची)
•देवेंद्र कुमार वर्मा (जामताड़ा)
•नरेंद्र कुमार सिन्हा (विशेष शाखा)
•विजयेता (JPA हजारीबाग)
•दयानंद कुमार (रांची)
•उमेश प्रसाद सिंह (लातेहार)
•राजेश प्रकाश सिन्हा (धनबाद)
•श्यामानंद मंडल (दुमका)
•राजीव कुमार वीर (ACB रांची)
•कुमुद सिन्हा (विशेष शाखा)
•अजय कुमार साहू (रामगढ़)
•राम अनुप महतो (विशेष शाखा)
•राकेश कुमार गुप्ता (ATS)
•विनोद कुमार (रांची)
•अजय कुमार (रामगढ़)
•संदीप रंजन (लोहरदगा)
•तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा (रांची)
•लिलेश्वर महतो (विशेष शाखा)
•रूपेंद्र कुमार राणा (बोकारो)
•मनोज कुमार (पाकुड़)
•सरोज कुमार सिंह (विशेष शाखा)
•रामबाबू मंडल (जमशेदपुर)
•ऋषि कुमार द्विवेदी (विशेष शाखा)
•ज्योत्सना (ACB रांची)
•विनय प्रसाद मंडल (जमशेदपुर)
•महेश्वर प्रसाद रंजन (रांची)
•अजय कुमार (विशेष शाखा)
•सुधीर प्रसाद (JAPTC, पद्मा)
•अजय प्रसाद (CID)
•मनोज कुमार (जमशेदपुर)
•इजाजुल हसन सिद्दीकी (विशेष शाखा)
•राजेश कुमार सिंह (पाकुड़)
•मोहम्मद कमाल खां (गिरिडीह)
•सुरेश प्रसाद (CID)
•मनोज कुमार-3 (रांची)
•मंटु कुमार (गिरिडीह)
•शैलेश प्रसाद (गिरिडीह)
•शारदा रंजन प्रसाद सिंह (CID)
•हरेंद्र कुमार राय (विशेष शाखा)
•समीर सिंह (दुमका)
•हरि प्रसाद साह (दुमका)
•अक्षय कुमार राम (धनबाद)
•प्रमोद कुमार (गुमला)
•विनोद उरांव (विशेष शाखा)
यह प्रोन्नति सूची झारखंड हाई कोर्ट के अंतिम आदेश के अधीन रहेगी। किसी भी प्रकार के बदलाव कोर्ट के निर्देशों के अनुसार किए जा सकते हैं।


