1000209398

धालभूमगढ़ में ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, ट्रक जब्त…

खबर को शेयर करें
1000209398

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम ज़िले के धालभूमगढ़ में पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 26 जून की रात करीब 10:15 बजे धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के दुधचुआ बांस टाल मैदान में की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष पुलिस टीम ने एक ट्रक के चेसिस में छिपे पांचों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 4.17 ग्राम ब्राउन शुगर, 3500 रुपये नकद और 5 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए। साथ ही टाटा कंपनी का एक ट्रक (चेचिस नंबर- MAT828113S3F16812) भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम है शमशेर अहमद उर्फ भुटान, चिंटु राय,गौतम महतो,राहुल दुबे और कामाख्या मुखर्जी उर्फ फेकु।

सभी आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं।

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी मो. अमीर हमजा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला के निर्देश पर किया। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।