1000270296

ऑनलाइन गेमिंग पर 40% GST का प्रस्ताव, हर साल भारतवासी खर्च करते हैं 1.2 लाख करोड़…

खबर को शेयर करें
1000270296

Azad Reporter desk: सरकार ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर पर बड़ा कदम उठाने जा रही है। सामाजिक मूल्य और स्वास्थ्य पर प्रभाव को देखते हुए केंद्र सरकार sin और demerit goods पर 40% टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है जिसमें पान मसाला, सिगरेट, लग्जरी कार और अब ऑनलाइन गेमिंग भी शामिल हो सकते हैं।

पिछले साल अक्टूबर में ऑनलाइन गेमिंग पर 28% GST लागू किया गया था बावजूद इसके इस सेक्टर की मांग में कोई कमी नहीं आई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि केवल छह महीनों में इस पर राजस्व 412% बढ़ा, जो 1,349 करोड़ से बढ़कर 6,909 करोड़ रुपये हो गया।

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने खुलासा किया कि भारतीय हर महीने ऑनलाइन गेमिंग पर औसतन 10,000 करोड़ रुपये खर्च करते हैं जो सालाना 1.2 लाख करोड़ के लगभग है।

सरकार का मानना है कि यूजर्स गेमिंग पर बहुत अधिक समय और पैसा खर्च कर रहे हैं। इस कारण गेमिंग कंपनियों को कड़ी KYC प्रक्रियाओं के दायरे में लाने और संदिग्ध लेनदेन पर नजर रखने पर भी विचार किया जा रहा है।

28% टैक्स लागू होने के बाद भी कंपनियों ने पहले ही आपत्ति जताई थी। अगर 40% GST लागू हुआ तो फैंटेसी स्पोर्ट्स और रियल-मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को भारी असर पड़ेगा।