जमशेदपुर में हल्का कर्मचारी से जुड़े 39 मामलों का मौके पर निपटारा, 70 में से 31 आवेदन प्रक्रियाधीन…

Jamshedpur news: जमशेदपुर में हल्का कर्मचारी से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए हर सोमवार को तहसील कचहरी परिसर में विशेष साप्ताहिक कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर चल रहे इस शिविर में इस सप्ताह कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 39 मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान कर दिया गया। बाकी 31 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई जारी है।
अब तक इन साप्ताहिक शिविरों के माध्यम से कुल 2273 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं जिनमें से 1961 मामलों का निष्पादन कर लोगों को राहत दी जा चुकी है। शेष 311 मामलों पर कार्यवाही जारी है।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी आवेदनों का निपटारा समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें शीघ्र न्याय मिले।

