1000241282

गढ़वा में 37 हजार राशन कार्ड पर संकट, जिला प्रशासन ने शुरू की रद्द करने की कार्रवाई…

खबर को शेयर करें
1000241282

Jharkhand: गढ़वा जिले में गलत तरीके से बने राशन कार्डों पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने जांच के बाद 37 हजार 740 संदिग्ध राशन कार्डों को चिन्हित किया है। इन कार्डों को जल्द ही रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद लगभग डेढ़ लाख लोगों के नाम राशन सूची से हटा दिए जाएंगे।

प्रशासन का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य सही मायने में गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाना है। कई संपन्न लोग गलत तरीके से गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) का कार्ड बनवाकर राशन का लाभ उठा रहे थे।

जांच में पाया गया कि 21 हजार 253 ऐसे राशन कार्डधारक हैं जिन्होंने पिछले छह महीनों में एक बार भी राशन नहीं लिया है। वहीं 7995 कार्डधारकों का आधार संदिग्ध पाया गया है। इसके अलावा 8492 डुप्लीकेट राशन कार्ड भी मिले हैं। इन सभी को रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि अयोग्य और गलत तरीके से राशन कार्ड बनवाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और उनकी जगह सही लाभुकों को योजना का लाभ दिया जाएगा।