IMG 20250727 WA0164

चाईबासा में नक्सलियों के 35 लाख रुपये बरामद, हथियार खरीदने और हमले की थी साजिश…

खबर को शेयर करें
IMG 20250727 WA0164

Jharkhand:चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कराइकेला थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान नक्सलियों के पास से 35 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह रकम नक्सल गतिविधियों को अंजाम देने और हथियार-गोला बारूद खरीदने के लिए जुटाई गई थी।

रांची रेंज के आईजी मनोज कौशिक ने बताया कि सूचना मिली थी कि पुलिस के लगातार अभियानों से नक्सली कमजोर पड़ गए हैं और अब हथियार खरीदने के लिए पैसे इकट्ठा कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर कराइकेला इलाके में अभियान चलाया गया और यह रकम बरामद की गई।

सूत्रों के मुताबिक बरामद नकदी का उपयोग सुरक्षा बलों को निशाना बनाने और विस्फोटक सामग्री खरीदने के लिए किया जाना था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं और अभियान अभी भी जारी है।

यह कार्रवाई नक्सलियों के आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। हाल के दिनों में चाईबासा पुलिस ने नक्सलियों के कई ठिकानों से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं।