1000226573

पटमदा में 32 पीडीएस दुकानों को अब तक नहीं मिला अगस्त का राशन, मजदूरों की हड़ताल बनी बड़ी वजह…

खबर को शेयर करें
1000226573

Jharkhand: पटमदा प्रखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कुल 52 राशन दुकानों में से 32 दुकानों को अब तक अगस्त माह का राशन नहीं मिला है जिससे क्षेत्र के लाभुकों को भारी परेशानी हो रही है।

इस गंभीर स्थिति को लेकर मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला प्रवक्ता फनी भूषण महतो के नेतृत्व में कुछ डीलरों ने अंचल अधिकारी सह प्रभारी मार्केटिंग ऑफिसर डॉ. राजेंद्र कुमार दास से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें एक ज्ञापन सौंपा गया और जल्द से जल्द राशन की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार ने जून, जुलाई और अगस्त महीने का राशन पहले ही आवंटित कर दिया था। जून और जुलाई का राशन वितरण भी हो चुका है, लेकिन अगस्त का राशन एजीएम और डोर डिलीवरी इंचार्ज द्वारा रोक दिया गया है।

इस संबंध में जब प्रभारी एमओ ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जाफर से संपर्क किया तो जानकारी मिली कि FCI गोदाम में काम करने वाले मजदूरों की पिछले दस महीने की मजदूरी बकाया है। मजदूरी नहीं मिलने के कारण सभी मजदूर हड़ताल पर चले गए हैं जिस कारण एफसीआई गोदाम से राशन की आपूर्ति रुकी हुई है।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि 16 जुलाई से एफसीआई गोदाम से सभी प्रखंडों में चावल और गेहूं की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद जल्द ही राशन दुकानदारों को अनाज मिल जाएगा।