1000251268

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक हुआ घोषित…

खबर को शेयर करें
1000251268

Jharkhand: आज सुबह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया जिसके बाद झारखंड सरकार ने उनके सम्मान में 4 अगस्त से 6 अगस्त तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

इस दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे किसी भी तरह के सरकारी समारोह नहीं होंगे और 4 व 5 अगस्त को सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

आपको बता दें कि राजकीय शोक इसलिए मनाया जाता है ताकि किसी बड़े नेता या महत्वपूर्ण व्यक्तित्व के निधन पर पूरे राज्य या देश की ओर से उन्हें सम्मान और श्रद्धांजलि दी जा सके।