1000238665

झारखंड में 22 सब-रजिस्ट्रारों का तबादला, जमशेदपुर, चाईबासा, चांडिल और चक्रधरपुर समेत कई जिलों में बदले पद…

खबर को शेयर करें
1000238665

Jharkhand: झारखंड सरकार ने राज्य के रजिस्ट्री कार्यालयों में बड़ा फेरबदल किया है। एक साथ 22 सब-रजिस्ट्रार (अवर निबंधक) और कई निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है।

इस बदलाव में कोल्हान प्रमंडल के निबंधन कार्यालयों के निरीक्षक सुजीत कुमार को रांची (दक्षिणी छोटानागपुर) का निरीक्षक बनाया गया है। वहीं रांची के जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी को चाईबासा (कोल्हान) का निरीक्षक बनाया गया है। रूपेश कुमार सिन्हा को कांके से हटाकर दुमका (संथाल परगना) का निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

लोहरदगा के अवर निबंधक सुभाष कुमार दत्ता को सहायक निबंधन महानिरीक्षक 2 (मुख्यालय) बनाया गया है। रामगढ़ के मनोजित प्रसाद को जामताड़ा, राजमहल (साहेबगंज) के मनोज टुडू को जमुआ (गिरीडीह), बुंडू के अविनाश कुमार को खूंटी भेजा गया है।

तेनुघाट की तुलिका रानी को राजधनवार, गढ़वा के विवेक पांडेय को रांची, चतरा के शंकर मुंडा को रामगढ़ और गोविंदपुर (धनबाद) के दिलीप कुमार सिंह को रांची जिला अवर निबंधक बनाया गया है। घाटशिला (जमशेदपुर) के प्रफुल्ल कुमार को रांची ग्रामीण भेजा गया है। जमशेदपुर का नया सब-रजिस्ट्रार उज्जवल मिंज को बनाया गया है।

चाईबासा के जिला अवर निबंधक अशोक कुमार सिन्हा को उत्तरी छोटानागपुर का निरीक्षक बनाया गया है। बोकारो के सौरभ वर्मा को दुमका, जमुआ की दीपिका कुमारी को बोकारो, और उत्तरी छोटानागपुर के निरीक्षक मिहिर कुमार को पलामू का निरीक्षक बनाया गया है।

जमशेदपुर के रामकुमार मधेशिया को चांडिल, चांडिल के धर्मेंद्र कुमार को चक्रधरपुर, राजधनवार (गिरीडीह) के रितुरंजन कुमार को तेनुघाट (बोकारो), रांची ग्रामीण के संतोष कुमार रजक को गढ़वा और खूंटी की ओलिभा एक्का को बुंडू भेजा गया है।

इस तबादले के बाद जमशेदपुर, चाईबासा, चांडिल, चक्रधरपुर और अन्य रजिस्ट्री कार्यालयों में नए अधिकारियों ने पदभार संभालना शुरू कर दिया है।

सरकार का कहना है कि यह बदलाव रजिस्ट्री कार्यालयों के कामकाज में पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्था के लिए किया गया है।