1000250010

आदित्यपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर 20 लाख की ठगी, पीड़ित परिवार पहुंचा थाने…

खबर को शेयर करें
1000250010

Jharkhand: तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने के नाम पर आदित्यपुर में 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 21 निवासी अमरनाथ सिंह ने प्रयागराज के रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार आरोपी ने खुद को आशुतोष नायक बताकर टीवी चैनलों पर पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र से इलाज करने का दावा किया। इसी बहकावे में आकर अमरनाथ सिंह की पत्नी चम्पा देवी ने 2020 से 2024 तक आरोपी के बैंक खाते में 20 लाख 10 हजार रुपये से अधिक की राशि भेज दी।

पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर खाते को ब्लॉक करने और ठगे गए पैसे वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन का पूरा विवरण लेकर मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।