IMG 20250718 WA0008

बिजली गिरने से बिहार में 24 घंटे में 19 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की…

खबर को शेयर करें
IMG 20250718 WA0008

Azad Reporter desk: बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 5 मौतें नालंदा जिले से सामने आई हैं। इसके बाद वैशाली में 4 बांका और पटना में 2-2 लोगों की जान गई है।

इसके अतिरिक्त शेखपुरा, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, जमुई और समस्तीपुर जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने जनता से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।