15 जुलाई से 2 अगस्त तक जनशताब्दी समेत 16 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, यात्रा से पहले शेड्यूल ज़रूर देखें…

Jharkhand: अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने जानकारी दी है कि 15 जुलाई से 2 अगस्त तक चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे लाइन की मरम्मत की जाएगी। इसके चलते 16 ट्रेनों को रद्द किया गया है 8 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है और 5 ट्रेनों को डायवर्ट रूट से चलाया जाएगा।
रेलवे ने बताया कि आदित्यपुर-गमहरिया-आदित्यपुर स्टेशनों के बीच अप और डाउन लाइन पर रोज़ाना 5 घंटे 30 मिनट का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान ट्रैक रिन्यूअल ट्रेन (TRT) मशीन से रेलवे लाइन को दुरुस्त किया जाएगा।
रद्द की गई ट्रेनों में प्रमुख नाम:
•जनशताब्दी एक्सप्रेस
•उत्कल एक्सप्रेस (15, 22 और 29 जुलाई को झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर के बीच रद्द रहेगी)
•साउथ बिहार एक्सप्रेस (गमहरिया से टाटानगर के बीच रद्द)
डायवर्ट की गई ट्रेनें:
•ट्रेन संख्या 13287 दुर्ग-आरा एक्सप्रेस (15, 22 और 29 जुलाई को सीनी और कांड्रा होते हुए चलेगी)
•ट्रेन संख्या 13288 आरा-दुर्ग एक्सप्रेस (18, 25 जुलाई और 1 अगस्त को कांड्रा और सीनी होकर दुर्ग जाएगी)
शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनों की जानकारी:
•कुल 8 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन या शॉर्ट ओरिजिनेशन के तहत चलाया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों का शेड्यूल जरूर चेक कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
यह बदलाव दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रैक मरम्मत के कारण किया जा रहा है। यात्रियों से अपील है कि वे IRCTC वेबसाइट या नजदीकी स्टेशन से अपडेट लेकर ही यात्रा करें।


