इस साल ही होगी 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, विज्ञापन जल्द होगा जारी…

Jharkhand: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) अब 14वीं सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करने की तैयारी में जुट गया है। 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी होने के बाद अब नई परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है।
सूत्रों के अनुसार इस साल ही 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा कराई जाएगी। आयोग फिलहाल कार्मिक विभाग की अधियाचना का इंतजार कर रहा है। जैसे ही अधियाचना मिल जाएगी परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस बार 14वीं और 15वीं सिविल सेवा परीक्षा एक साथ भी हो सकती है क्योंकि पिछले साल परीक्षा नहीं हो पाई थी।
हाल ही में घोषित 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों में 342 पदाधिकारियों का चयन हुआ है। इन्हें अगस्त माह में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे और उसके बाद इनका प्रशिक्षण शुरू होगा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी विभागों को रिक्तियों का विवरण जल्द देने का निर्देश दिया गया है।
इस प्रकार जेपीएससी की 14वीं परीक्षा का विज्ञापन जल्द जारी होगा और उम्मीदवारों को इस साल ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा।


