1000214887

कपाली रहमत नगर निवासी 14 वर्षीय बच्चा वली ख़ान 22 जून से है लापता,परिजन बेहाल, मदद की अपील…

खबर को शेयर करें
1000214887

Jamshedpur news: कपाली रहमत नगर से वली ख़ान (14 वर्ष) एक बच्चा 22 जून से लापता है। जानकारी के मुताबिक जिस दिन वह घर से गया उसी दिन उसके घर में मां-बाप से हल्की सी बहस हो गई थी। नाराज़ होकर वह गुस्से में घर से निकल गया और तब से अब तक वापस नहीं लौटा है। अब तक करीब 15 दिन बीत चुके हैं लेकिन बच्चे की कोई खबर नहीं है।

इस घटना से परिवार वाले बेहद परेशान हैं खासकर उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

यदि किसी को यह बच्चा कहीं दिखाई देता है या उसके बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो कृपया तत्काल 7488012021 या 7857917385 पर संपर्क करें। बच्चा कपाली रहमत नगर का निवासी है।