BG 2025 06 09T121005.916
|

जमशेदपुर में मना भगवान बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur: वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस सोमवार को जमशेदपुर में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम बिरसा सेवा दल पंचायत समिति और बिरसा सेवा दल स्वलम्बी सहकारिता समिति के संयुक्त तत्वावधान में बिरसानगर के साप्ताहिक बाजार परिसर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प भी लिया गया। साथ ही बिरसानगर को बसाने वाले उनके साथियों को भी याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समिति सदस्यों ने झंडारोहण किया और वीर बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंचल लकड़ा, गोपाल लोहार, कृष्णा कर्मकार, प्रकाश कोया, शंकर कर्मकार, संतोष संडिल, जय सिंह मुंडा, राजू कर्मकार, गणेश कर्मकार, दशरथ मुंडा, सूरा विरुली, सुनील दास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया और आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत किया।

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा आज भी संघर्ष, एकता और आत्मनिर्भरता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के अंत में बिरसा मुंडा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और भाईचारे एवं सहयोग की भावना के साथ समाज में कार्य करने का संकल्प लिया गया।