1000233304

12 साल के मासूम सैफ की मार-मारकर हत्या!! बच्चे पर उतारा आपसी विवादों का गुस्सा?

खबर को शेयर करें
1000233304

Azad Reporter desk: बिहार के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड नंबर-31 में एक 12 साल के छात्र मोहम्मद सैफ की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सैफ रविवार शाम से लापता था और सोमवार सुबह उसका शव गंगापुर रोड किनारे बरामद किया गया। शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान थे और गर्दन टूटी हुई थी जिससे मार-मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सैफ सातवीं कक्षा में पढ़ता था और धुरलख निवासी मोहम्मद मुस्तकीम का बेटा था। परिजनों के अनुसार चेहरे, पीठ और गर्दन पर चोटें थीं और मुंह से खून निकल रहा था। परिवार का आरोप है कि किसी ने बेरहमी से मारपीट कर गला मरोड़ दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मारपीट कर हत्या की बात सामने आई है। मृतक के पिता ने जमीन विवाद के चलते सैफ की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीर जांच शुरू कर दी गई है।

यह घटना न सिर्फ एक परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ा सवाल है क्या अब निजी रंजिशों का बदला मासूम बच्चों से लिया जाएगा?

पुलिस ने जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।