1000248653

सरायकेला में 108 एम्बुलेंस सेवा बंद, दो महीने से मानदेय नहीं मिलने पर कर्मचारी हड़ताल पर…

खबर को शेयर करें
1000248653

Jharkhand: सरायकेला जिले की 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा शुक्रवार रात से पूरी तरह ठप हो गई है। मानदेय नहीं मिलने से नाराज चालक और ईएमटी (आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन) हड़ताल पर चले गए हैं। इससे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं।

कर्मचारियों ने बताया कि मार्च में सम्मान फाउंडेशन ने लिखित समझौते में हर महीने की 15 तारीख तक वेतन देने का वादा किया था लेकिन पिछले दो महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। इस वजह से कई कर्मचारी अपने बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं चुका पा रहे हैं।

शुक्रवार को ईएमटी जयप्रकाश कर्मकार के नेतृत्व में कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त और सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपकर काम बंद करने की जानकारी दी। कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे अनुबंध के विपरीत 8 घंटे के बजाय 12 घंटे काम कराया जा रहा है।

जिले में सम्मान फाउंडेशन के तहत 19 एम्बुलेंसें हैं जिनमें से पांच खराब पड़ी हैं और उनकी मरम्मत भी नहीं कराई गई है। इसका असर खासकर ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं पर पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने साफ कहा है कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान और पूर्व समझौते को पूरी तरह लागू नहीं किया जाता तब तक वे हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।