Jamshedpur Theft News:-जमशेदपुर में अपराधी बे लगाम , अब अधिवक्ता के घर से कुल 22 लाख की हुई चोरी
Jamshedpur Burmamines News :-इन दोनों जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम नजर आ रहे हैं आम आदमी के साथ-साथ अब वह अपना निशाना कानून के रक्षा करने वाले वकील को भी बना रहे है
ताजा मामला जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड की है।
जहां के रहने वाले अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह के घर सोमवार की रात चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वह परिवार संग चेन्नई गए हुए थे और उनके घर पर उनके दो मौसेरे भाई थे।

दोनों घर से बाहर शाम 7:00 बजे खाना खाने गए और खा कर जब 9:00 बजे लौटे तो उनके होश उड़ गए। उन्हे घर का मेन दरवाज़ा टूटा हुआ मिला और अंदर रूम में रखे दोनो अलमारी टूटे हुए थे और उनमें रखे सारे आभूषण गायब थे अलमारी में रखा सारा कपड़ा बेड पर बिखरा हुआ था जानकारी मिलने पर अधिवक्ता सत्येंद्र जमशेदपुर लौटे है

अधिवक्ता सत्येंद्र ने बताया कि तकरीबन 12 से 15 हजार कैश और 22 लाख के ज्वेलरी की चोरी हुई है ।
बर्मामाइंस थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है


