Jamshedpur Suicide:- घर से कामख्या मंदिर बोलकर निकली युवती ने चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर पायल सिनेमा हॉल के पास की आत्महत्या।
Jamshedpur Suicide News:- जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत न्यू पुरुलिया रोड स्थित गुरु नानक रेसीडेंसी में आज एक आत्महत्या का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार मानगो भूईआंडीह होमपाइप की रहने वाली 27 वर्षिय कोमल कुमारी बुधवार की रात 8:00 बजे गुरु नानक रेसीडेंसी के 3rd फ्लोर 302 में रूम बुक करती है।
रात भर अकेले रूम में बिताने के बाद सुबह उसने एक ऑटो को कहीं जाने के लिए बुलाया ऑटो जब होटल के पास आया तो कोमल कॉल रिसीव नहीं कर रही थी जिसके तकरीबन एक घंटा के बाद ऑटो ड्राइवर ने होटल के स्टाफ को इसकी सुचना दी जिसके बाद होटल के स्टाफ कोमल के रूम पर जाकर दरवाजा नॉक किया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला जिसके बाद स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी गई सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जब दरवाजा मास्टर चाबी से खोलकर अन्दर गई तो देखा कोमल अपने दुपट्टा के सहारे फांसी पर लटकी हुई है।

रूम से एक पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। सुसाइड नोट के मुताबिक उसमें लिखा गया है कि इस आत्महत्या का जिम्मेदार वह खुद है। उसकी मौत के पीछे किसी का कोई लेना देना नहीं है।
वहीं रूम की तलाशी के दौरान पुलिस को कोमल के मोबाइल पर नजर पड़ी तो देखा किसी का कॉल आ रहा है जब उस नंबर से संपर्क किया गया तो भालूबासा के रहने वाले चंदन पाठक ने फोन उठाया। पुलिस ने तुरंत उसे मौके पर बुलाया मौके पर पहुंचकर चंदन ने बताया कि पिछले कई महीनो से वह कोमल के साथ दोस्त के तौर पर रह रहा था और दोनो के कुछ पैसे का भी लेनदेन हुआ है।
इस मामले में कोमल ने पहले ही सीतारामडेरा थाना में चंदन पाठक के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।
वही मामले की जानकारी देते हुए चंदन की भाभी ने बताया कि कोमल चंदन के ऊपर शादी का दबाव बना रहे थे लेकिन चंदन के परिवार वाले शादी से राजी नहीं थे और चंदन का कहीं और रिश्ता लगा चुके हैं।
अब कोमल ने किन कारण के वजह से आत्महत्या की है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया वही उलीडीह थाना पूरे मामले की जांच में जुट गई है ज्ञात हो कि कोमल जमशेदपुर के एक इंटीरियर डिजाइनिंग ऑफिस में काम करती है।
कोमल की मां ने बताया कि कोमल बीते कल बुधवार को घर से यह बोलकर निकली कि उसका ट्रेन है वह आसाम कामाख्या मंदिर दर्शन के लिए जा रही है। लेकिन कोमल कामाख्या नहीं जाकर मानगो न्यू पुरुलिया रोड स्थित गुरु नानक रेजीडेंसी में रूम रहकर रात गुजारती है वहीं पुलिस को कोमल के पास से दो आधार कार्ड भी बरामद किया गया है।


