जमशेदपुर पुलिस के हाथ लगा कुख्यात चेन स्नैचर, खुलेंगे कई राज…
Jamshedpur news: जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चेन छिनतई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम लवप्रीत सिंह है, जो गोलमुरी थाना क्षेत्र के नमदा बस्ती का रहने वाला है ।
आरोपी पहले भी लूट और छिनतई मामले में जेल जा चुका है।लवप्रीत सिंह की संलिप्तता साकची थाना क्षेत्र आम बागान के एएसजी अस्पताल के पास रविवार की रात महिला कल्पना सिंह से चेन की छिनतई के प्रयास और विरोध पर फायरिंग करने में है। इस मामले में पुलिस को बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा था, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई।इससे पहले, सिदगोड़ा में भाजपा नेत्री रुबी झा से चेन की छिनतई रविवार रात को कर ली गई थी।
यह घटना जमशेदपुर में चेन छिनतई की बढ़ती घटनाओं को दर्शाती है, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लवप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, और वह कई बार जेल जा चुका है। हालांकि, पुलिस अभी तक इस मामले में आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से बच रही है।