InShot 20240124 145834462 scaled 1

Jamshedpur News : मानगो के रोलेक्स ट्रैवल एजेंसी में मारपीट,संचालक समेत 3 घायल।

खबर को शेयर करें

Jamshedpur: मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 2 स्थित रोलेक्स ट्रैवल एजेंसी में आज जमकर मारपीट हुई है।

IMG 20240124 WA0036

रोलेक्स एजेंसी के संचालक ने जानकारी देते हुए बताया की नुरूज जमा नामक युवक रोलेक्स ट्रैवल एजेंसी द्वारा सऊदी अरब काम करने जाने वाला था उसका वीजा और टिकट ऑफिस द्वारा करा दिया गया था। इस सिलसिले में जब सर्विस चार्ज के नाम पर स्टाफ द्वारा चार्ज की मांग की गई तो युवक₹3000 के लिए भड़क गया और रोलेक्स ऑफिस के महिला स्टाफ के साथ बदसुलूकी करने लगा इस पर जब स्टाफ ने मलिक को फोन कर बुलाया तो मारपीट का मामला उत्पन्न हो गया। इसी बीच नूरुल ने अपने साथियों को बुलाया जिसके बाद करीब 10 से 15 लोग वहां आए और जमकर मारपीट की।

Rolex Travel Owner के साथ मारपीट

बाहर से आय युवकों ने संचालक शाहबाज खान,उनकी धर्मपत्नी सदफ नौशाद और उनके छोटे भाई सरफराज खान के साथ जमकर मारपीट की है। सभी घायल का इलाज फिलहाल एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

घायल शाहबाज ने बताया कि मारपीट की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और अपने साथ नुरुज जमा और उसके एक अन्य साथी को पूछताछ के लिए थाने ले गई हैमामले की लिखित शिकायत भी आजाद नगर थाना में दर्ज करा दी गई है।