Jamshedpur Munshi Mohalla Firing :-मानगो मुंशी मोहल्ला में चली गोली, राजा नमक युवक गंभीर।
Jamshedpur Munshi Mohalla Firing:- इस वक्त की बड़ी खबर जमशेदपुर मानगो के मुंशी मोहल्ला से आई है जहां राजा नामक युवक पर गोली चलाई गई है। राजा के सर पर गोली लगी है फिलहाल राजा को तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है राजा बैकुंठ नगर का रहने वाला बताया जा रहा है राजा अपने बाइक पर अपने दोस्त के साथ था तभी एक और बाइक पर दो लोग सवार होकर आते हैं और उसे गोली मारकर फरार हो जाते हैं फिलहाल मौके पर मानगो थाना पुलिस पहुंच गई और तफ्तीश में जुट गई है।
ज्ञात हो कि कल ही सीतारामडेरा में गोली मारकर टकलू लोहार नामक युवक की हत्या की गई थी और आज एक बार फिर राजा नामक युवक पर गोली चली है ।


