IMG 20250508 WA0012
| |

जमशेदपुर में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर किया अपहरण…

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 4 से एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। यह घटना 3 मई की दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।परिजनों के अनुसार, लड़की अचानक घर से लापता हो गई थी।

काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो 7 मई को परिजनों ने उलीडीह थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई।पड़ोसियों से पूछताछ करने पर यह जानकारी सामने आई कि लड़की को आखिरी बार बालिगुमा निवासी बंटी शर्मा के साथ जाते हुए देखा गया था। इस आधार पर परिजनों ने आशंका जताई है कि बंटी शर्मा ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा लिया है।शिकायत मिलते ही उलीडीह थाना की पुलिस हरकत में आ गई है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़की व युवक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही बंटी शर्मा के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।थाना प्रभारी ने बताया कि मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण बेहद नाजुक है। सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और लड़की को सकुशल बरामद किया जाएगा।फिलहाल पुलिस की टीम हर सुराग पर काम कर रही है लेकिन अभी तक लड़की और आरोपी दोनों का कोई पता नहीं चल सका है।