IMG 20250520 WA0052 scaled
| |

जमशेदपुर के मानगो में हुई एक बड़ी चोरी, खाली घर से लाखों की चोरी, सोना-चांदी और चेक ले उड़े चोर…

खबर को शेयर करें

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-17, ग्रीन वैली, रॉयल गार्डन के पास स्थित एक घर में बड़ी चोरी की घटना हुई है। इस घर में रहने वाली फरहत जहां ने बताया कि घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। वह खुद गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे अपने मायके गई हुई थीं और उनकी देवरानी, जो नीचे वाले फ्लोर में रहती हैं, उन्हें भी अपनी मां के हार्ट अटैक के चलते मायके जाना पड़ा था।

IMG 20250520 WA0058

ऐसे में पूरा घर खाली था।रविवार को फरहत जहां जब कुछ देर के लिए लौटीं, तब सब कुछ ठीक था। लेकिन आज सुबह उनको एक कॉल गया और उन्हें पता चला कि घर का ताला टूटा है। जैसे ही वह दोपहर करीब 12:30 से 1 बजे के बीच लौटीं, तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि सोने-चांदी के जेवर, नकदी और पहले से साइन किए हुए कई चेक्स चोरी हो गए हैं।

IMG 20250520 WA0056

चोरी का अनुमानित नुकसान लगभग 4 से 5 लाख रुपये है।फरहत जहां ने यह भी बताया कि उनके नीचे फ्लोर पर रहने वाले उनके देवर-देवरानी के घर में भी चोरी हुई है, जो उस समय बाहर ही थे। उनके घर से भी कीमती सामान और नकद चोरी हुए हैं। इस पूरी घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।