झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची…

Jharkhand: झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर आज शनिवार सुबह दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लाया गया। फिर यहां से उन्हें झारखंड विधानसभा ले जाया jayega जहां विधायक, अधिकारी और जनता उन्हें अंतिम विदाई देंगे। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर घाटशिला स्थित उनके आवास laya jayega
आपको बता दें कि 2 अगस्त को अपने आवास के बाथरूम में गिरने से उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। शुरुआत में उन्हें जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया। 14 दिन तक लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बावजूद 15 अगस्त की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
12 दिनों के अंदर झारखंड को दो बड़ी क्षति पहुंची है पहले ढिशुम गुरु शिबू सोरेन और अब शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।


