सरायकेला-खरसावां: झामुमो युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सन्नी सिंह ने पद से दिया इस्तीफ़ा…

Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले में झारखंड युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सन्नी सिंह उर्फ़ ओमकार सिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।
सन्नी सिंह ने बताया कि उन्होंने यह निर्णय पद के आवंटन से असहमति के कारण लिया है। उन्होंने कहा कि वे अब तक निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन के लिए काम करते आए हैं और आगे भी एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।
सन्नी सिंह ने कहा “मैंने जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की थी लेकिन संगठन ने मुझे उपाध्यक्ष का दायित्व दिया। इस निर्णय का सम्मान करते हुए मैंने तत्काल प्रभाव से उपाध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का निर्णय लिया है। मेरा मक़सद पद नहीं बल्कि संगठन की सेवा करना है।”
सन्नी सिंह पहले आजसू पार्टी में थे और कुछ समय पहले ही झामुमो में शामिल हुए थे। हाल ही में पार्टी ने भुगलू सोरेन को जिलाध्यक्ष बनाया था और सन्नी सिंह को उपाध्यक्ष का पद दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया।

