फिर एक बार खराब सड़कों के कारण टाटा-रांची NH-33 पर यात्रियों को झेलनी पड़ रही है जाम की समस्या…

टाटा-रांची NH-33 पर फिर एक बार जाम की समस्या बन गई है। सड़क पर लंबी-लंबी गाड़ियों की कतारें देखने को मिल रही है। ट्रक, बसें और भी भारी वाहन घंटों से फंसे हैं। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लगभग एक हफ्ता पहले भी इसी मार्ग पर करीब 72 घंटे का जाम लगा था। उस वक्त भी स्थिति कुछ ऐसी ही थी अब एक बार फिर वही हालात दोहराए जा रहे हैं।
इस जाम के पीछे कई प्रमुख कारण हैं Chandil Golchakkar के पहले बना वन लेन ब्रिज यात्रियों के लिए सबसे बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। इस रोड में गहरे गढ्ढे हैं जिनसे होकर गुजरना हर वाहन चालक के लिए चुनौती बन चुका है। वहीं पाटा टोल प्लाज़ा के 2 से 3 लेन लगातार बंद रहने से जाम की स्थिति और बिगड़ जाती है।
इसके अलावा टोल प्लाज़ा से लेकर गोलचक्कर तक की सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। इन सब वजहों से हर दिन यात्रियों के लिए जाम में फंसना आम बात बन चुकी है।
इसपर लोगों ने NHAI की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और लोग कई बार सड़कों की मरम्मत की मांग कर चुके हैं लेकिन इनकी बातों को हर बार सिर्फ नजरअंदाज ही किया जाता है।


