1000355607

Kolhan Breaking: कल बंद रहेगा पूरा कोल्हान, चंपई सोरेन ने की घोषणा…

खबर को शेयर करें
1000355607
Oplus_131072

झारखंड के चाईबासा में सोमवार देर रात हुए लाठीचार्ज के बाद राजनीति गरमा गई है। आदिवासी समुदाय द्वारा दिन में भारी वाहनों पर “नो एंट्री” की मांग को लेकर किए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक चंपई सोरेन ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि आंदोलनकारियों पर लाठियां बरसाना और आंसू गैस के गोले दागना न केवल अमानवीय कदम है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। चंपई सोरेन ने कहा कि आदिवासी संगठनों की मांग केवल सड़क सुरक्षा से जुड़ी थी लेकिन सरकार ने आंदोलन को कुचलने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया हो भोगनाडीह में वीर सिदो-कान्हू के वंशजों पर लाठीचार्ज नगड़ी में किसानों पर पुलिस कार्रवाई, और अब चाईबासा में फिर वही रवैया देखा गया।

चंपई सोरेन ने कहा कि “अबुआ झारखंड” का नारा देने वाली सरकार ने आदिवासियों को केवल छलावा दिया है। विकास के नाम पर सरना स्थलों पर अतिक्रमण, खेतिहर जमीनों पर कब्जा, और फर्जी मुकदमों के जरिए आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने हाल ही में संक्रमित रक्त चढ़ाने से पांच आदिवासी बच्चों की मौत के मामले पर भी सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए।

अंत में चंपई सोरेन ने कहा कि जब भी हमारे अधिकारों पर हमला होगा हम सड़कों पर उतरकर उसका जवाब देंगे। यह संघर्ष हमारी अस्मिता का है। उन्होंने घोषणा की कि बुधवार 29 अक्टूबर को पूरे कोल्हान क्षेत्र में बंद रहेगा।