1000248284
| |

Jharkhand : बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हुए शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया…

खबर को शेयर करें
1000248284

Jharkhand news: आज यानी शनिवार सुबह झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा, साक्षरता और निबंधन विभाग के मंत्री तथा घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

गंभीर हालत में उन्हें फौरन जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें हैं। उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इस पूरी घटना की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद दी उन्होंने बताया कि गिरने के कारण रामदास सोरेन के दिमाग में चोट आई है और ब्लड क्लॉट भी बन गया है।

फिलहाल उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से एयर एम्बुलेंस के जरिए उन्हें दिल्ली ले जाया गया है। दिल्ली में उनके परिवार के लोग और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद हैं और बड़े अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।