Jamshedpur: गोलमुरी के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौत, फरार पति गिरफ्तार, पुलिस कर रही कड़ी पूछताछ…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में शनिवार सुबह 27 वर्षीय मनीषा कौर की गला कटी लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में फरार चल रहा मृतका का पति गुरप्रीत सिंह उर्फ सागर आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।
पुलिस अब उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि पूछताछ के बाद इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।
घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं—
•क्या मनीषा की मौत आत्महत्या है या हत्या?
•घटना के समय उसका पति कहां था और वह फरार क्यों हुआ?
•अगर यह आत्महत्या थी तो हथियार कहां है और पति ने बचाने की कोशिश क्यों नहीं की?
•क्या कोई व्यक्ति खुद इतनी बेरहमी से आत्महत्या कर सकता है?
इन सभी सवालों के जवाब पुलिस की जांच और आरोपी से पूछताछ के बाद सामने आएंगे। फिलहाल पूरे इलाके में इस वारदात को लेकर चर्चा बनी हुई है।


