Jamshedpur: मानगो जवाहरनगर में हुई फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी…

जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 13 में स्थित तैयबा मस्जिद के पास रविवार शाम फायरिंग की एक घटना हुई। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय अबू स्नान उर्फ़ बब्बो अपने घर से कहीं जाने के लिए पैदल निकला था तभी बुलेट पर सवार दो हमलावर पहुंचे और उस पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक दो राउंड फायरिंग की गई थी। इस दौरान गोली बब्बो के जांघ में लग गई जिससे वह घायल हो गया उस तुरंत MGM अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक मौके से 3 से 4 खोखे बरामद किए गए हैं। बब्बो से मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में कुल चार युवक शामिल है। इनमें से दो दूसरी लाइन पर रेकी कर रहे थे जबकि रौनक और वसीम नामक दो युवकों ने फायरिंग की। बब्बो ने यह भी बताया कि उसका इन हमलावरों से कोई विवाद या झगड़ा नहीं है।
अब पूरा मामला क्या है और हमले की असली वजह क्या थी इसकी जांच पुलिस कर रही है।

