1000228614
| |

जमशेदपुर में जान मारने के नीयत से महिला पर हुई थी फायरिंग, पुलिस ने 12 घंटे में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000228614

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर में फायरिंग की घटना सामने आने के महज़ 12 घंटे के अंदर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।

यह पूरा मामला 1 फरवरी 2024 को टकलू लोहार की हत्या से जुड़ा है। उसी केस में जेल से छूटे समीर जैना ने 15 जुलाई को टकलू लोहार के बेटे प्रिंस लोहार को जान से मारने की धमकी दी फिर अगले दिन 16 जुलाई की दोपहर करीब 1 बजे समीर ने प्रिंस की मां रितु लोहार पर गोली चलाई जो बाल-बाल बच गईं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीतारामडेरा थाना प्रभारी और गठित SIT की सक्रियता से तुरंत छापेमारी कर पहले आरोपी समीर जैना को गिरफ्तार किया गया। फिर उसकी निशानदेही पर दो देशी कट्टा, दो खोखा, एक जिंदा गोली, एक स्प्लेंडर बाइक और एक एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुआ।

इसके बाद आरोपी अभिषेक और विजय को भी गिरफ्तार किया गया जिन्होंने फायरिंग में साथ दिया और हथियार को छुपाया था।