BREAKING: जमशेदपुर के सोनारी डोबो पुल पर सनसनीखेज़ घटना!! फोन पर झगड़े के बाद युवती ने लगाई नदी में छलांग, तलाश जारी…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सोनारी स्थित डोबो पुल पर शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सुबह लगभग 8 से 9 बजे के बीच भुइयाडीह की रहने वाली एक युवती ने पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवती का किसी परिचित से फोन पर झगड़ा हो रहा था। बहस के दौरान उसने बार-बार कूदने की धमकी दी और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी।
युवती की सहेली जो उसके साथ पुल पर घूमने आई थी ने बताया कि युवती का नाम सुमित्रा है और कूदने से पहले वह आकाश नामक युवक से फोन पर बात कर रही थी। सहेली ने यह भी बताया कि सुमित्रा पहले ही अपने हाथ पर चोट कर चुकी थी और उसके बैग से गांजा जैसी वस्तु भी बरामद हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। नदी में युवती की तलाश जारी है।
पुलिस इस मामले में युवती के परिवार और आकाश नामक युवक से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

