BREAKING: जमशेदपुर में 1 घंटे के भीतर दोबारा फायरिंग, जुगसलाई के बाद गोलमुरी में भी चली गोली, सतपाल सिंह घायल…

जमशेदपुर में शुक्रवार को एक घंटे के अंदर दो गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं। पहले जुगसलाई में अपराधियों ने एक दुकानदार पर गोली चलाई जिसके बाद अब गोलमुरी में भी फायरिंग की घटना घटित हुई है।
जानकारी के अनुसार गोलमुरी में पुराने आपराधिक मामलों के आरोपी रवि खेड़ा के घर में दो युवक दरवाजा खटखटाकर घुसे और उस पर गोली चलाने की कोशिश की। विरोध करने पर हाथापाई हो गई और इस दौरान गोली चल गई। इसमें सतपाल सिंह नामक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई।
घटना के बाद दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि रवि खेड़ा ने भी जवाबी फायरिंग की थी।
लगातार 1 घंटे के भीतर दो फायरिंग की घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अपराधियों के बढ़ते हौसले अब पुलिस की सक्रियता और शहर में कानून व्यवस्था पर बड़ा शंकाजनक निशान छोड़ रहे हैं।


