BIG BREAKING: जमशेदपुर के सोनारी स्थित वर्धमान ज्वेलर्स में दिनदहाड़े बदमाशों ने की फायरिंग…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे वर्धमान ज्वेलर्स में दिनदहाड़े दो बदमाश बाइक से आए और दुकान में फायरिंग कर दी। इस दौरान दुकान मालिक को चोटें भी आईं।
घटना के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। हड़बड़ी में आरोपी अपना हेलमेट छोड़कर भाग निकले। मौके से 2 से 3 जिंदा गोली भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि इसी ज्वेलरी शॉप में पहले भी फायरिंग की घटना हो चुकी है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
(इस खबर से जुड़ी अधिक जानकारी जल्द ही सांझा की जाएंगी)