झारखंड में हीटवेव अलर्ट, अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक!!इन जिलों में लू और गर्मी से बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा…

Jharkhand: झारखंड में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है। राज्य के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे को हीटवेव के लिहाज से बेहद खतरनाक बताया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार हजारीबाग, साहिबगंज, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, चतरा, पलामू, गुमला, कोडरमा और गिरिडीह में आज लू चलने और तेज धूप पड़ने की संभावना है। इन जगहों पर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा जा सकता है और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कुछ जिलों में हल्की बारिश और आंधी का अनुमान है। रांची, लोहरदगा, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में बारिश के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और वज्रपात हो सकता है। इससे इन जिलों में तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट संभव है।
संभावित तापमान—
•देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज: 36°C / 26°C
•कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू: 39°C / 29°C
•बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला: 36°C / 27°C
•पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा: 39°C / 28°C
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। साथ ही ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और ठंडी जगहों में रहने की अपील की गई है। लू प्रभावित क्षेत्रों में बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
NOTE: ज़रूरी ना हो तो घर से बाहर न निकलें। हीट स्ट्रोक से बचना है, तो सावधानी ही सबसे बड़ा इलाज है।

