जमशेदपुर कांग्रेस का ऐलान!!!जाम की समस्या पर होगा आंदोलन, नहीं बना ओवरब्रिज तो सड़कों पर उतरेंगे कार्यकर्ता…

खबर को शेयर करें
1000199392

Jamshedpur news: जमशेदपुर में बढ़ते ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन करने का फैसला किया है। कांग्रेस का कहना है कि अगर जल्द ही एग्रीको से साकची तक ओवरब्रिज या फोरलेन सड़क नहीं बनी तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हर दिन जाम लगने से लोग परेशान हैं लेकिन सरकार और टाटा स्टील ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि रघुवर दास ने सीएम रहते ओवरब्रिज बनाने की घोषणा की थी लेकिन वह वादा पूरा नहीं हुआ। वहीं सरयू राय ने चुनाव में यह मुद्दा उठाया पर जीतने के बाद कुछ नहीं किया।

आनंद बिहारी दुबे ने ये भी कहा कि कांग्रेस अब किसी भी हद तक जाने को तैयार है। एग्रीको से भालूबासा, बाराद्वारी होते हुए साकची गोलचक्कर और कालिमाटी रोड तक ओवरब्रिज की जरूरत है। अगर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि करनडीह और सुंदरनगर जैसे इलाकों में भी ओवरब्रिज बनना चाहिए और इस पर भी सरकार को ध्यान देना होगा।

इस मौके पर कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।