क्यों मणिपुर है सुर्खियों में?? फिर जल उठा मणिपुर!! कर्फ्यू से लेकर इंटरनेट बंद एक गिरफ्तारी ने पूरे राज्य को हिला डाला…

Azad Reporter desk: मणिपुर एक बार फिर जल रहा है। कर्फ्यू, इंटरनेट ठप और पूरे राज्य में खौफ का माहौल। लेकिन सवाल ये है आख़िर क्यों है मणिपुर फिर से सुर्खियों में? दरअसल Meitei समुदाय से जुड़े संगठन अरंबाई तेन्गोल के एक प्रमुख नेता को CBI ने हाल ही में गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद इंफाल समेत पाँच जिलों में भारी विरोध शुरू हो गया।
लोगों ने सड़कों पर टायर जलाए, पुलिस चौकियों पर हमला किया और कई इलाकों में हिंसा फैल गई।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने तुरंत 5 घाटी जिलों में कर्फ्यू लगा दिया और मोबाइल इंटरनेट को 5 दिन के लिए बंद कर दिया गया। हालात बेहद तनावपूर्ण हैं।
मणिपुर की समस्या सिर्फ एक गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। यह झगड़ा Meitei और Kuki-Zo समुदायों के बीच जातीय टकराव, आरक्षण विवाद, और राजनीतिक असंतुलन से जुड़ा है। 2023 से ही दोनों समुदायों के बीच भयानक हिंसा देखी गई है जिसमें 260 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों विस्थापित हो चुके हैं।
विपक्ष ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह मणिपुर के हालात को नजरअंदाज कर रही है जबकि राज्य पहले से ही राष्ट्रपति शासन के अधीन है।

